करोड़ों रुपए खर्च और हल्की वर्षा में भी नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर जल-जमाव, जांच कर हो कारवाई- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

करोड़ों रुपए खर्च और हल्की वर्षा में भी नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर जल-जमाव, जांच कर हो कारवाई- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
हल्की वर्षा और दर्जनों मुहल्ले की सड़कों पर जलजमाव

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 11 जून 2026)। जलनिकासी हेतु नाला- सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च के बाबजूद बृहस्पतिवार की सुबह हल्की वर्षा में भी समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र की सड़कों खासकर विवेक-विहार, काशीपुर, आदर्शनगर, सरोजनी गली, बारह पत्थर, आजादनगर आदि मुहल्ले में जल जमाव सा नजारा उत्पन्न हो गया।
   भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नाला निर्माण, सड़क निर्माण, नाला मरम्मती, सफाई, कूड़ा उठाव, छिड़काव आदि पर करोड़ों-करोड़ रूपये बेअर्थ खर्च किये जाने की जांच कर दोषी ठेकेदार, जेई आदि पर कारवाई की मांग की है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments