पेट्रोल पंप पर मोबाइल चोरी, CCTV फुटेज दिखाने की मांग पर धमकाने का आरोप

पेट्रोल पंप पर मोबाइल चोरी, CCTV फुटेज दिखाने की मांग पर धमकाने का आरोप

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
घटना को लेकर पीड़ित ने गढ़पुरा थाना में आवेदन देकर मोबाइल बरामद करने, CCTV फुटेज की जांच कराने तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गढ़पुरा/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 23 जून 2026)। गढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित नारायण फ्यूल सेंटर पर मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गढ़पुरा थाना में लिखित आवेदन देकर मोबाइल बरामदगी एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार 22 जून 2026 की दोपहर पीड़ित अपनी बाइक में तेल भरवाने के लिए नारायण फ्यूल सेंटर पहुंचा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। चोरी हुआ मोबाइल ओप्पो F31 प्रो 5जी बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32 हजार रुपये है।
पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने पेट्रोल पंप कर्मियों से CCTV फुटेज दिखाने का अनुरोध किया। आरोप है कि पहले उसे टालमटोल किया गया और बाद में पंप संचालक से फुटेज दिखाने की मांग करने पर उसे धमकाया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे वहां से चले जाने और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
घटना को लेकर पीड़ित ने गढ़पुरा थाना में आवेदन देकर मोबाइल बरामद करने, CCTV फुटेज की जांच कराने तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments