सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय में हुआ सीधा प्रसारण

सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय में हुआ सीधा प्रसारण

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल चीफ ब्यूरो अनीस कुमार सिंह की रिपोर्ट 
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लिया हिस्सा

दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 25 जुलाई, 2026)। बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर सरकार की ओर से आमजनों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह सीधा प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा विकासात्मक नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी, जदयू के प्रदेश महासचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, बीपीआरओ बंटी कुमारी, प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जदयू जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह, आरएलएमपी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रतिभा देवी सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं मुखिया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने बिहार सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments