15 जुलाई को होगा विद्यापति डिग्री महाविद्यालय, मिर्जापुर का भव्य शुभारंभ

15 जुलाई को होगा विद्यापति डिग्री महाविद्यालय, मिर्जापुर का भव्य शुभारंभ

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीस कुमार सिंह 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे बिहार के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का एक साथ उद्घाटन, क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा नया विकल्प

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 12 जुलाई, 2026)। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। विद्यापति डिग्री महाविद्यालय, मिर्जापुर का भव्य शुभारंभ आगामी 15 जुलाई को होगा। यह महाविद्यालय अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार द्वारा राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 15 जुलाई को बिहार के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का एक साथ शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम के माध्यम से इन महाविद्यालयों का उद्घाटन करेंगे।
विद्यापति डिग्री महाविद्यालय, मिर्जापुर के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्हें अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने महाविद्यालय के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। लोगों का कहना है कि इस महाविद्यालय के संचालन से न केवल शिक्षा का स्तर बेहतर होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
15 जुलाई को आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में महाविद्यालय के शुभारंभ को लेकर उत्साह का माहौल है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments