समस्तीपुर के वार्ड-5 में विकास की नई मिसाल, महात्मा गली में सड़क सह नाला निर्माण कार्य हुआ पूरा

समस्तीपुर के वार्ड-5 में विकास की नई मिसाल, महात्मा गली में सड़क सह नाला निर्माण कार्य हुआ पूरा

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
वार्ड पार्षद पिंकी रॉय की पहल से तीन चरणों में पूरा हुआ निर्माण कार्य, वर्षों पुरानी जलजमाव और आवागमन की समस्या से मिली राहत

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 2 जुलाई, 2026)। समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां की महात्मा गली में लंबे समय से जर्जर सड़क और नाले की समस्या अब इतिहास बन चुकी है। वार्ड पार्षद पिंकी रॉय की पहल पर तीन चरणों में सड़क सह नाला निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और वे इसे वार्ड के विकास की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। मालूम हो की समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-5 स्थित महात्मा गली में वर्षों से खराब सड़क और जाम नाले के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में जलजमाव और आवागमन की समस्या आम बात थी। स्थानीय लोगों की मांग पर वार्ड पार्षद पिंकी रॉय ने इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए सड़क सह नाला निर्माण कार्य को तीन चरणों में पूरा कराया।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब जलनिकासी व्यवस्था पहले से बेहतर हो गई है और लोगों को आने-जाने में भी काफी सुविधा मिल रही है। वार्ड के अन्य इलाकों में भी सड़क और नाला निर्माण कार्य लगातार जारी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड-5 में जितने व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए हैं, वे अपने आप में मिसाल हैं। उनका कहना है कि यदि अन्य वार्डों की तुलना की जाए, तो वार्ड-5 में हुए विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। लोगों ने वार्ड पार्षद पिंकी रॉय के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments