समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद साथी प्रदीप महतो की 69वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद साथी प्रदीप महतो की 69वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
मथुरापुर स्थित स्मारक स्थल पर एनडीए एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि, गरीबों के लिए उनके संघर्ष को किया याद

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 22 जुलाई, 2026)। समता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं शहीद साथी प्रदीप महतो की 69वीं जयंती शुक्रवार को मथुरापुर स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे एनडीए के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके स्मारक पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्तीपुर की विधायक अश्वमेध देवी ने शहीद साथी प्रदीप महतो को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्शों और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेते हुए वे भी निरंतर आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित हैं।
जदयू के जिलाध्यक्ष एवं बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष शहीद साथी प्रदीप महतो की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर जिलेभर के कार्यकर्ता उनके स्मारक स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही, पार्टी संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने का संकल्प भी लेते हैं।
इस अवसर पर लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा, भाजपा नेत्री बिमला सिंह, हम के जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर, पूर्व रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, डॉ. ज्योति निर्मला, संजीत कुशवाहा, महेंद्र प्रधान, राजेश सिंह, रामबहादुर सिंह, अनस रिजवान, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, प्रो. तकी अख्तर, प्रमोद मिलिंद, राजकुमार सिंह, अमित सिंह गुल्लू, रंधीर कुमार, ठाकुर राजीव सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेश कुमार, मुकेश कुशवाहा, अताउर रहमान, जगरनाथ कुंवर, कृष्णदेव पासवान, भोला सिंह, अनंत कुशवाहा, बृंद साह, मुकेश कुमार, अशरफी सहनी, रामनारायण सिंह, दिनेश सिंह, दयानंद ठाकुर, विष्णुदेव कुशवाहा, प्रेम पासवान, कृष्णदेव महतो, मनोज जायसवाल, अरुण पासवान, राकेश राज, राहुल कुमार, रंजीत फौजी, शिवशंकर महतो, बिरीया देवी, आशा देवी, सुमित्रा देवी, राधा देवी, माला देवी, राजा अहमद, अनिल सिंह बाबा, विद्याकर झा, तोहिद अंसारी, छेदीलाल भरतीया, राजगीर राम, बनारसी ठाकुर, उमर फारूक, संजू सिंह, सत्यनारायण राय, मनोज कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, सुनील बमबम, महेंद्र महतो, संतोष यादव, संतोष राय, गरीब मालाकार, प्रो. अमरेश महतो, नंदू महतो, सुजित कुमार, मो. फूल हसन, गिरधारी सिंह, अंजनी कुशवाहा, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments