समस्तीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित

समस्तीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
निष्पक्ष प्रशासन, जनसंवेदनशीलता और विकासोन्मुख कार्यशैली के लिए वक्ताओं ने की सराहना

समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 19 जुलाई 2026)। सामाजिक संगठन, समस्तीपुर के तत्वावधान में होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर रोड, समस्तीपुर में अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री दिलीप कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष प्रशासन, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं विकासोन्मुख कार्यशैली के माध्यम से समस्तीपुर की जनता का विश्वास अर्जित किया। उनके नेतृत्व में अनेक जनहितकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर श्री दिलीप कुमार को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नए दायित्व में निरंतर सफलता की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता होली मिशन हाई स्कूल के निदेशक धर्मांश रंजन अंकुर ने की, जबकि संचालन एनजीओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता डॉ. संजय कुमार बबलू ने किया।
समारोह को सफल बनाने में आशा सेवा संस्थान, समस्तीपुर के सचिव अमित कुमार वर्मा, सिविल सोसाइटी समस्तीपुर के सचिव केशव किशोर प्रसाद, ‘एक नई पहचान’ के सचिव आलोक कुमार सिंह, ईडन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन बृजकिशोर कुमार, सेल्को सोलर लाइट प्रा. लि. के शाखा प्रबंधक यशवंत कुमार राय, आनंद कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक राज कुमार राय, राज कौशल प्रसाद (सेवानिवृत्त एएसपी), विजय मिश्रा (शिक्षक), प्रो. जितेंद्र कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री दिलीप कुमार की सेवाएँ समस्तीपुर के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments