इशांत उर्फ छोटू हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक अजय कुमार, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

इशांत उर्फ छोटू हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक अजय कुमार, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीस कुमार सिंह की रिपोर्ट 
सस्पेंड दरोगा शक्ति सिंह को सेवा से बर्खास्त करने की मांग, मुख्य आरोपी रंजीत की हो चुकी है गिरफ्तारी

विभूतिपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 16 जुलाई, 2026)| विभूतिपुर प्रखंड की कांचा पंचायत स्थित बंगराहा गांव में हुए इशांत उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की।
विधायक अजय कुमार ने कहा कि इस हत्याकांड में प्रशासन को जिस तत्परता और गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए थी, वैसी कार्रवाई अभी तक देखने को नहीं मिली है। उन्होंने मामले में निलंबित दरोगा शक्ति सिंह को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही प्रशासन से हत्याकांड में संलिप्त सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
गौरतलब है कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रंजीत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments