धीरेंद्र कुमार सिंह को पुनः प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

धीरेंद्र कुमार सिंह को पुनः प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
विद्यापति प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के प्रति जताया आभार

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल चीफ ब्यूरो अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 

दलसिंसराय/विद्यापति नगर (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 23 जुलाई, 2026)। विधापति प्रखंड जनता दल (यूनाइटेड) के कुशल नेतृत्वकर्ता एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले धीरेंद्र कुमार सिंह को जदयू के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुनः प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर विद्यापति प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धीरेंद्र कुमार सिंह के पुनः प्रदेश महासचिव बनाए जाने से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।
प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर धीरेंद्र कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी तथा विद्यापति प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रखंड के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा, “आप सभी के सहयोग और मेहनत का फल है कि मुझे पुनः प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।”
इस अवसर पर विद्यापति प्रखंड जदयू अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह (टुनटुन सिंह), प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, चतुर्नानंद गिरि, गणेश गिरि, संजीत सहनी मुखिया, विवेकानंद सिंह मुखिया, राकेश सिंह, सुनील कुंवर, बेनी कुंवर, मनराम सिंह, रंजीत राय मुखिया, दिनेश सिंह मुखिया, दिनेश राय मुखिया, सतीश गिरि, मनीष सिंह ज्ञानदीप, मुखिया लालबाबू सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक व सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments