विद्यापतिनगर में खुला ‘अभिषेक सुधा दाना एंड चोकर सेंटर’, पशु आहार व दवाओं की मिलेगी पूरी रेंज

विद्यापतिनगर में खुला ‘अभिषेक सुधा दाना एंड चोकर सेंटर’, पशु आहार व दवाओं की मिलेगी पूरी रेंज

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल चीफ ब्यूरो अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 

मलकलीपुर में नए प्रतिष्ठान का हुआ शुभारंभ, किसानों और पशुपालकों को सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी पशु आहार की सामग्री

दलसिंहसराय/समस्तीपुर बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 24 जुलाई, 2026)। विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप मलकलीपुर में पशुपालकों और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नए प्रतिष्ठान ‘अभिषेक सुधा दाना एंड चोकर सेंटर’ का शुभारंभ किया गया। इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के मुखिया विवेकानंद सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार ने किया।
नए खुले इस सेंटर में पशुओं के लिए विभिन्न प्रकार के दाना, चोकर, पशु आहार सहित अन्य आवश्यक सामग्री और पशु चिकित्सा से संबंधित दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। प्रतिष्ठान के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को पशु आहार एवं आवश्यक सामग्री के लिए दूर-दराज के बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर अभिषेक कुमार ने बताया कि किसानों और पशुपालकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। यहां पशुओं के लिए प्रत्येक प्रकार की आवश्यक सामग्री उचित एवं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण पशु आहार और अन्य सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध हो, यही प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य है। दुकान खुलने से स्थानीय किसानों और पशुपालकों में भी खुशी का माहौल है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments