दिव्यांग दंपती की बेटी का विवाह जनसहयोग से संपन्न, सेवा और सामाजिक समरसता की बनी मिसाल

दिव्यांग दंपती की बेटी का विवाह जनसहयोग से संपन्न, सेवा और सामाजिक समरसता की बनी मिसाल

जनक्रांति कार्यालय से राजीव झा की रिपोर्ट 
लोजपा (रा.) नेता गौतम पासवान की पहल पर संपन्न हुआ विवाह समारोह; सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

खगड़िया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 18 जुलाई, 2026)। सोनवर्षा घाट निवासी दिव्यांग दंपती श्री कैलाश पासवान एवं उनकी धर्मपत्नी की पुत्री अस्मिता कुमारी का विवाह गुरुवार की रात कायरा विवाह भवन में जनसहयोग और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों का विधिवत पालन किया गया। विवाह भवन से सटे बाबा सहलेस स्थान परिसर में वर अक्षय कुमार, पिता श्री शंकर पासवान, वार्ड संख्या-07, ग्राम कुसमी, थाना-दोरैया, जिला-बांका ने वधू अस्मिता कुमारी की मांग में सिंदूर भरकर विवाह संस्कार पूर्ण किया। इस दौरान मंगलगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता गौतम पासवान ने कहा कि गरीब, असहाय, दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग का यह सेवा अभियान भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर, श्रद्धेय रामविलास पासवान और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सेवा, समानता एवं सामाजिक न्याय के विचारों से प्रेरित होकर वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक उनके शरीर में लहू का एक भी कतरा शेष रहेगा, तब तक किसी गरीब, असहाय, दिव्यांग या जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक कठिनाई को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।
गौतम पासवान ने अभियान की सफलता का श्रेय आम जनता के विश्वास और सहयोग को देते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अंबेडकरवादी साथियों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
विवाह समारोह में मंटुन पासवान, जितेन्द्र पासवान, डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भूषण सिंह, राजेश कुमार ऋषभ, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चौथम प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत गुप्ता सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वधू पक्ष के परिजनों तथा वर पक्ष के रिश्तेदारों—ओमप्रकाश पासवान (जीजा), महेश पासवान (फूफा), अनिल पासवान सहित अन्य परिजनों—ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि गौतम पासवान हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। यही कारण है कि खगड़िया की जनता उन्हें अपने बेटे और भाई के रूप में सम्मान और स्नेह देती है। जनसहयोग से संपन्न यह विवाह समारोह सेवा, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदना की एक प्रेरणादायी मिसाल बन गया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments