अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान समारोह में अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान समारोह में अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

तुफैल अहमद खान बोले—अटल बिहारी वाजपेयी ने सभी समुदायों को दिया सम्मान, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के तहत हो रहा विकास

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 25 जुलाई 2026)। समस्तीपुर शहर के धर्मपुर मोहल्ला स्थित चकनूर रोड के आशियाना अपार्टमेंट हॉल में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश के नेता मोहम्मद फैसल के नेतृत्व में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तुफैल अहमद खान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने सभी समुदायों को सम्मान देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि धर्मपुर मोहल्ले में आयोजित इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों महिला-पुरुषों की भागीदारी गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी दी जाएगी।
तुफैल अहमद खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के तहत सभी समुदायों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तुफैल अहमद खान को मिथिला पाग एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद फैसल ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। साथ ही कई लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने मुख्य अतिथि तुफैल अहमद खान का शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद नौशाद अहमद, रोमन अहमद साबरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा समस्तीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर आलम, मोहम्मद नसीम, मौलाना मंजूर अहमद, आमिर अहमद, शिक्षक मनीष कुमार, एस.एम. सिद्दीकी, शमशाद आलम सहित कई लोग मौजूद रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments