जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल चीफ ब्यूरो
अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 

होल्डिंग टैक्स, टोल टैक्स और पानी-सफाई शुल्क वापस लेने सहित कानून-व्यवस्था सुधार की उठाई मांग

दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार (28 जुलाई, 2026)। विद्यापतिनगर एवं दलसिंहसराय प्रखंड मुख्यालयों पर बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [माकपा] के कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व दलसिंहसराय एवं विद्यापतिनगर प्रखंड की सचिव नीलम देवी ने किया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में प्रत्येक वर्ष लगाए जा रहे ₹1200 होल्डिंग टैक्स को वापस लेना, स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स समाप्त करना, पानी एवं सफाई के नाम पर जनता से वसूले जा रहे शुल्क पर रोक लगाना तथा दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 293/26 का शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी उद्भेदन शामिल है।
इसके अलावा माकपा नेताओं ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए सरकार से ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments