मिर्जापुर में नौ दिवसीय श्रीरामायण पाठ एवं यज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

मिर्जापुर में नौ दिवसीय श्रीरामायण पाठ एवं यज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 

ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में अतिथियों व रामायण पाठ करने वाले श्रद्धालुओं का किया गया सम्मान

विद्यापति नगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 29 जुलाई, 2026)।
विद्यापति नगर प्रखंड के मिर्जापुर गांव में मंगलवार से नौ दिवसीय श्रीरामायण पाठ एवं यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। यह धार्मिक आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
मिर्जापुर पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाला यह श्रीरामायण पाठ एवं यज्ञ क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही श्रीरामायण पाठ करने वाले सभी श्रद्धालुओं का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर भूपन तिवारी, नंदलाल कुशवाहा, छत्रपति तिवारी, रेखा देवी, सांत्वना देवी, प्रभा देवी, ऊषा देवी, सज्जन महतो, बुलानी सिंह, अजीत सिंह, जयराम सिंह, बबलू सिंह, हरेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, विजय सिंह, रामनारायण महतो, शालित सिंह, वीशंभर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। 

Comments