शहीद प्रदीप महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
शहीद प्रदीप महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल चीफ ब्यूरो अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
जदयू नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने बताया प्रेरणास्रोत
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 22 जुलाई, 2026)। समस्तीपुर विधायक एवं उजियारपुर की पूर्व सांसद श्रीमती अश्वमेध देवी के पति तथा समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे स्वर्गीय प्रदीप महतो की जयंती उनके आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर श्रीमती अश्वमेध देवी ने स्वर्गीय प्रदीप महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित जदयू के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय सहित पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वर्गीय प्रदीप महतो को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जदयू नेता विद्याकर जी ने कहा कि स्वर्गीय प्रदीप महतो समता पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल थे और उन्होंने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
जदयू नेता अनस रिजवान ने कहा कि स्वर्गीय प्रदीप महतो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे। वे आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और आदर्शों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में जदयू नेता अनिल सिंह ‘बाबा’, संजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय प्रदीप महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments