दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एसकेएम व संयुक्त ट्रेड यूनियनों का साझा कन्वेंशन शुरू

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एसकेएम व संयुक्त ट्रेड यूनियनों का साझा कन्वेंशन शुरू

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 

10 अगस्त को देशभर के समाहरणालयों पर 'देश बचाओ–खेत बचाओ–मजदूर बचाओ' के नारे के साथ होगा जेल भरो आंदोलन

नई दिल्ली, भारत (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 29 जुलाई, 2026)। राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) एवं संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रीय साझा कन्वेंशन बुधवार को शुरू हुआ। देशभर से आए किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लेते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की और संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा तय की।
कन्वेंशन में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त 2026 को देश के सभी जिला समाहरणालयों पर "देश बचाओ–खेत बचाओ–मजदूर बचाओ" के नारे के साथ व्यापक जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन के माध्यम से किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खेती-किसानी, श्रमिक अधिकारों, रोजगार, महंगाई और जनहित से जुड़े सवालों पर देशव्यापी एकजुट संघर्ष की आवश्यकता है। इसके लिए किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस राष्ट्रीय कन्वेंशन में खगड़िया जिले से बिहार राज्य किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला किसान काउंसिल के सचिव विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ किसान नेता विजय कुमार सिंह, किसान सभा के जिला नेता संजीव कुमार तथा निर्माण मजदूर यूनियन के नेता अशोक पासवान ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने बताया कि 10 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments