पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल चीफ ब्यूरो कुमार सिंह की रिपोर्ट 
लंबे समय तक सरपंच पद पर रहते हुए जनता की सेवा की, जनप्रतिनिधियों व लोगों ने जताया गहरा दुख

दलसिहसराय/विधापति नगर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 23 जुलाई, 2026)। विद्यापति प्रखंड के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह के निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से लोगों की आंखें नम हो गईं। देवेंद्र सिंह ने कई वर्षों तक मड़वा पंचायत के सरपंच पद को सुशोभित किया और करीब 80 वर्षों तक क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सामाजिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई।
उनके निधन पर मड़वा पंचायत के मुखिया संजीत सहनी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देवेंद्र सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमेशा लोगों की यादों में जीवित रहेंगे। उनका स्वभाव बेहद सरल, सौम्य और मिलनसार था।
विद्यापति प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने कहा कि देवेंद्र सिंह के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। प्रखंड ने एक अच्छे और सामाजिक व्यक्ति को खो दिया है, जिसकी भरपाई मुश्किल है।
वहीं, प्रदेश महासचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे मार्गदर्शक अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुखिया लालबाबू सिंह ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज गांव का एक चिराग बुझ गया। देवेंद्र सिंह की कमी हमेशा खलेगी और उन्हें लोग सदैव याद करते रहेंगे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments