पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल चीफ ब्यूरो अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
बाजिदपुर और साहिट पंचायतों में विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
विद्यापति नगर/दलसिंहसराय, बिहार विद्यापति नगर प्रखंड की बाजिदपुर एवं साहिट पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी ने शिविर के सफल आयोजन को लेकर एक दिन पूर्व ही दोनों पंचायतों का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया था। बुधवार को उन्होंने दोनों पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिया और उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
शिविर में इंदिरा आवास योजना, दिव्यांगता पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नल-जल योजना, बैंकिंग सेवाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी कुमार हर्ष, बीपीआरओ बंटी कुमारी, आरओ ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
वहीं, साहिट पंचायत की मुखिया नमिता देवी ने भी पंचायत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments