विद्यापति धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, शिवभक्ति में डूबा जनसैलाब
विद्यापति धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, शिवभक्ति में डूबा जनसैलाब
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल चीफ ब्यूरो अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
सावन की शुरुआत के साथ विद्यापति मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन और मंदिर समिति ने किए विशेष इंतजाम।
विधापति नगर /समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 30 जुलाई, 2026)। सावन मास की शुरुआत के साथ ही विद्यापति धाम स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। श्रावण माह के प्रथम दिन से ही भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।
श्रावणी मेले को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
भक्त और भगवान की नगरी विद्यापति में विशेष रूप से रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।
मंदिर समिति और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि श्रावणी मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments