BSF में असिस्टेंट कमांडेंट बने कुणाल कुमार, मऊ बाजार में खुशी की लहर
BSF में असिस्टेंट कमांडेंट बने कुणाल कुमार, मऊ बाजार में खुशी की लहर
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल चीफ ब्यूरो
अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
मेधावी छात्र ने हासिल किया बड़ा मुकाम, क्षेत्र का नाम किया रोशन; जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
विद्यापतिनगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 27 जुलाई 2026)। विद्यापति प्रखंड के मऊ बाजार निवासी श्री बैजनाथ सिंह के पुत्र कुणाल कुमार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर अपने परिवार, गांव और पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। कुणाल कुमार की इस शानदार सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे कुणाल कुमार ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल किया। उनकी सफलता ने न केवल परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि मऊ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।
जदयू जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कुणाल की सफलता की खबर सुनकर उनका दिल खुशी से भर गया। उन्होंने कहा कि कुणाल रिश्ते में उनके पोते के समान हैं और उनकी उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है।
वहीं, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने कहा कि मऊ की धरती हमेशा से प्रतिभाओं की धरती रही है। यहां के बच्चों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से लगातार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुणाल कुमार की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है।
कुणाल कुमार की सफलता पर मऊ के मुखिया दिनेश सिंह, सरपंच चतुर्भुज सिंह, जदयू उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, चतुर्नानंद गिरी, सतीश गिरी, मुखिया विवेकानंद सिंह, मुखिया संजीत सहनी, मुखिया रंजीत राय, दिनेश राय, बेनी कुंवर, सुनील कुंवर, मनराम सिंह, प्रदेश महासचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, जदयू पंचायत अध्यक्ष सुबोध सिंह, चंदन झा, सुधीर कुशवाहा, आशीष झा समेत कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments