राजभवन मार्च की तैयारी को लेकर राजद की बैठक, समस्तीपुर से 1500 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल

राजभवन मार्च की तैयारी को लेकर राजद की बैठक, समस्तीपुर से 1500 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने तैयारियों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं से मार्च को सफल बनाने का किया आह्वान

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 17 अगस्त 2026)। 19 अगस्त को पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आहूत राजभवन मार्च की तैयारियों को लेकर सोमवार को धर्मपुर में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने की। इस दौरान राजभवन मार्च की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से 1500 से अधिक राजद कार्यकर्ता राजभवन मार्च में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर मार्च को सफल बनाने और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
बैठक में राजद कार्यकर्ताओं ने मार्च को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की। उपरोक्त जानकारी 
राकेश कुमार ठाकुर, जिला प्रवक्ता, राजद, समस्तीपुर द्वारा दिया गया।
 समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments