स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, विद्यापति प्रखंड के 16 स्थानों पर फहराया जाएगा तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, विद्यापति प्रखंड के 16 स्थानों पर फहराया जाएगा तिरंगा
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया अहम निर्णय
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 7 अगस्त, 2026)। विद्यापतिनगर प्रखंड के पंचायत समिति सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धीरेंद्र सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र के कुल 16 सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और सम्मान के साथ मनाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी संबंधित संस्थानों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया।
समस्तीपुए जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments