सहयोग शिविर में 59 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन, शेष मामलों के निपटारे का आश्वासन

सहयोग शिविर में 59 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन, शेष मामलों के निपटारे का आश्वासन

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल चीफ ब्यूरो अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 
विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर और बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में आयोजित शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने की सुनवाई, 30 दिनों के भीतर लंबित मामलों के निष्पादन का दावा

दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 6 अगस्त, 2026)। विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर एवं बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार के नेतृत्व में कई आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी ने बताया कि मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 39 मामलों का निष्पादन शिविर में ही कर दिया गया, जबकि शेष 137 लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया चल रही है और उन्हें अगले 30 दिनों के भीतर निष्पादित कर लिया जाएगा।
वहीं, बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 20 मामलों का समाधान शिविर के दौरान ही कर दिया गया। बाकी 83 लंबित मामलों का निष्पादन भी आगामी 30 दिनों के भीतर करने का आश्वासन दिया गया है।
बालकृष्णपुर मड़वा के मुखिया संजीत सहनी तथा मऊ धनेशपुर उत्तर के मुखिया विवेकानंद सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग शिविरों के आयोजन से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होता है, जिससे प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होता है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments