80वां स्वतंत्रता दिवस पर ब्लड फ़ोर्स टीम का 35वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 21 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

80वां स्वतंत्रता दिवस पर ब्लड फ़ोर्स टीम का 35वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 21 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदाताओं ने पेश की मानवता की मिसाल, सम्मान पत्र व उपहार देकर किया गया सम्मानित

समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क | 15 अगस्त 2026)। 80वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर समस्तीपुर में ब्लड फ़ोर्स टीम के तत्वावधान में 35वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर समस्तीपुर इलेक्ट्रॉनिक परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 21 रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर देश के शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की और मानवता की सेवा का संदेश दिया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना रहा। ब्लड फ़ोर्स टीम ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा—
“आओ मिलकर करें एक ऐसे युग का निर्माण, जहां रक्त की कमी से न जाए किसी की जान।”
शिविर में रक्तदान करने वालों में राजन कुमार, प्रिंस राज, मो. महताब आलम, कन्हैया कुमार, प्रशांत कुमार, अमित यादव, मो. इमरान अली, निशांत कुमार, हरिवंश, विष्णु अग्रवाल, मो. अरमान, हरीश कुमार, कुणाल राज, सुमित कुमार सिंह, विशाल मंजुल, विशाल कुमार, दिवाकर कुमार, रजनी कुमारी, अनुराग कुमार, रंधीर कुमार एवं अंशु कुमार शामिल रहे।
रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए 6 पीस बोतल सेट, सम्मान पत्र एवं तिरंगा पट्टी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर शारिक रहमान लवली, पूर्व उपसभापति नगर परिषद, आदिल खान, प्रो. साफवान, रविंद्र खत्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन में समस्तीपुर ब्लड बैंक के कर्मियों—राजकुमार, शुभम, गुलशन, साधना, पूजा, अमन, राकेश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
वहीं, ब्लड फ़ोर्स टीम के बोर्ड एवं कोर सदस्यों में नीतीश बरनवाल, रविंद्र खत्री, राहुल श्रीवास्तव, सुमन सौरभ, रौशन कुमार, अमन शेख एवं अभिषेक चौधरी, हरेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में ब्लड फ़ोर्स टीम परिवार ने सभी रक्तदाताओं, स्वास्थ्यकर्मियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और रक्तदाताओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम ने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में योगदान देने की अपील की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments