सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान, मालगाड़ी के टैंकर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत
सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान, मालगाड़ी के टैंकर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
विद्यापति नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसा, हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत
विद्यापतिनगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 3 जुलाई, 2026)। विद्यापतिनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सेल्फी लेने के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के टैंकर पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका शरीर ऊपर से गुजर रहे हाई-वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गया।
बिजली के तार के स्पर्श में आते ही तेज धमाके के साथ युवक नीचे गिर पड़ा। करंट लगने से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गढ़ सीआई पंचायत निवासी के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक और मालगाड़ियों के ऊपर चढ़ना बेहद खतरनाक है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सेल्फी लेने या किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, क्योंकि ऐसी छोटी-सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments