‘बदलाव जरूरी है’ रैली को सफल बनाने के लिए चौथम में भाकपा की पदयात्रा,
‘बदलाव जरूरी है’ रैली को सफल बनाने के लिए चौथम में भाकपा की पदयात्रा
जनक्रांति कार्यालय से राजीव झा की रिपोर्ट
एक सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली में बड़ी भागीदारी का आह्वान, जिला सचिव प्रभाकर कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली पदयात्रा
खगड़िया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 11 अगस्त, 2026)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव कामरेड प्रभाकर कुमार सिंह के नेतृत्व में चौथम प्रखंड के करुआ रुपनी, सरैया और चौथम मुसहरी में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के माध्यम से आगामी एक सितंबर को दिल्ली में आयोजित ‘बदलाव जरूरी है’ रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने लोगों से रैली में भाग लेकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपील की। पदयात्रा में कामरेड महिन्दर महीप, कामरेड अनिल कुमार सिंह, सिकंदर मालाकार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments