भोपाल में भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक, श्री चित्रगुप्त कथा में उमड़े श्रद्धालु

भोपाल में भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक, श्री चित्रगुप्त कथा में उमड़े श्रद्धालु

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुआ धार्मिक आयोजन, महंत चित्रगुप्त आचार्य गौरव दास जी महाराज ने किया कथा वाचन

भोपाल, मध्यप्रदेश (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 24 अगस्त, 2026)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 1100 क्वार्टर्स स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से अभिषेक किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए सत्संग के रूप में श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन भी हुआ।
कार्यक्रम में श्री श्री 108 महंत चित्रगुप्त आचार्य गौरव दास जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्री चित्रगुप्त कथा का वाचन किया। कथा के दौरान उन्होंने धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक जीवन एवं सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का श्रवण किया तथा पार्थिव शिवलिंग के निर्माण एवं अभिषेक में श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी एकता और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था को और मजबूत करना है। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments