शिक्षा बचाओ सत्याग्रह के तहत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, छात्रों ने उठाई शिक्षा और संस्थानों के संरक्षण की मांग
शिक्षा बचाओ सत्याग्रह के तहत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, छात्रों ने उठाई शिक्षा और संस्थानों के संरक्षण की मांग
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित मार्ग में शैक्षणिक संस्थान के संरक्षण समेत कोचिंग एक्ट पूर्णतः लागू करने की मांग
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 23 अगस्त, 2026)। शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्रों और युवाओं ने “शिक्षा बचाओ सत्याग्रह” के तहत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। अनशनकारियों में मुख्य रूप से Nsui जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा,
ललन कुमार यादव, हिमांशु शेखर, विवेक विराट, गुंजन चौधरी सहित पांच लोग अनशन में है। समस्तीपुर के सरकारी बस पड़ाव परिसर में आयोजित इस सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम में अनशनकारियों के साथ दलसिंहसराय कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उदय चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी,डॉ.एन. के.आनंद कांग्रेस जिला महा सचिव, aisa अध्यक्ष लोकेश कुमार राजू, फैज अहमद फैज, दीपक यादव इत्यादि सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा धरना स्थल पर बैठे हैं। मालूम हो की यह आंदोलन 20 अगस्त 2026 से चलाया जा रहा है।आंदोलन का आज चौथा दिन है लेकिन प्रशासन के तरफ से अभी कोई प्रक्रिया नहीं किया जा सका है।
आंदोलनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। प्रमुख मांगों में प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के मार्ग से प्रभावित शैक्षणिक संस्थान/कॉलेज के संरक्षण की मांग तथा कोचिंग एक्ट को पूर्णतः लागू करने की मांग शामिल है।
सत्याग्रह के तहत आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया है। छात्र एवं समर्थक धरना स्थल पर उपस्थित आंदोलनकारियों का कहना है कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए उचित निर्णय लेना चाहिए।
छात्रों के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज होने के संकेत
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI), समस्तीपुर ने आंदोलन के माध्यम से छात्रों से जुड़े सवालों, शैक्षणिक संस्थानों के संरक्षण और कोचिंग व्यवस्था को लेकर मांगें उठाई हैं।
आंदोलनकारियों ने मांगों पर सकारात्मक पहल होने तक सत्याग्रह जारी रखने का संदेश दिया है। अब देखना होगा कि सरकार और संबंधित प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है।
आंदोलन की प्रमुख मांगें:
प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के मार्ग से प्रभावित शैक्षणिक संस्थान/कॉलेज के संरक्षण की मांग।
कोचिंग एक्ट को पूर्णतः लागू करने की मांग।
शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार की प्रभावी पहल की मांग अनशनकारियों ने सरकार से किया है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments