संगठन सृजन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए अजीत कुमार सिंह हुए सम्मानित

संगठन सृजन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए अजीत कुमार सिंह हुए सम्मानित

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
पूर्व मंत्री डॉ. मदन मोहन झा एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अबू तमीम ने किया सम्मानित, संगठन के प्रति जताई कृतज्ञता

शिवाजी नगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 20 अगस्त, 2026)। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने को लेकर शिवाजी नगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. मदन मोहन झा तथा समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सम्मानित जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने उन्हें सम्मानित करते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
सम्मान मिलने के बाद अजीत कुमार सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को ईमानदारी से निभाना उनके लिए गौरव की बात है।
अजीत कुमार सिंह ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी के लिए मैं सदा आभारी रहूंगा। पार्टी ने जो जिम्मेदारी और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के सभी साथियों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”
उन्होंने संगठन सृजन अभियान को जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस सम्मान के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी उत्साह देखा गया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments