नीरपुर पंचायत में निकली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नीरपुर पंचायत में निकली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जनक्रांति कार्यालय से राजीव झा की रिपोर्ट 
मुखिया प्रिंस कुमार व पंचायत समिति सदस्य रामप्रीत गुप्ता के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पंचायत क्षेत्र

खगड़िया, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 अगस्त, 2026)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत नीरपुर पंचायत में भी भव्य हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पंचायत के युवा मुखिया प्रिंस कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य सह लोजपा चौथम प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए लोग देशभक्ति के जज्बे के साथ आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया।
इस अवसर पर पंचायत के विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिलाओं की भी यात्रा में सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। आयोजकों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।
यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। आयोजकों ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की।
समस्तीपुर जनक्रांति कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments