वरुणेश विजय का हुआ ‘विजय शंखनाद’, विजय ऐप का हुआ शुभारंभ

वरुणेश विजय का हुआ ‘विजय शंखनाद’, विजय ऐप का हुआ शुभारंभ

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी वरुणेश विजय के समर्थन में आयोजित हुआ ‘विजय स्नातक सम्मान योजना महा समागम’

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 10 अगस्त, 2026)। स्थानीय यू.एन. पैलेस में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी वरुणेश विजय द्वारा ‘विजय ऐप’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ‘विजय स्नातक सम्मान योजना महा समागम’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
समागम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि वरुणेश विजय की जीत से समाज के सभी वर्गों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं के बीच संपर्क और निर्वाचन संबंधी कार्यों को व्यवस्थित करने में ‘विजय ऐप’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने ‘विजय ऐप’ के माध्यम से निर्वाचन कार्यों को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर शिक्षिका सह समाजसेवी अमृता कुमारी सुमन, किन्नर आस के सचिव अमित कुमार वर्मा, अरुण कुमार राय, गीता पासवान, कंचन भारती, सच्ची सिंह, अनंत विजय, कृष्ण कुमार ठाकुर, ब्रिटिक कुमार, राम कुमार पांडेय, हम के श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. दत्ता, अनिल कुमार रजक, मीरा कुमारी, ब्लड फोर्स के राहुल श्रीवास्तव, महिला नेत्री पूजा सिंह, नीरज भारद्वाज, सरपंच रवि कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन एनजीओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट डॉ. संजय कुमार बबलू ने किया, जबकि अध्यक्षता डॉ. वी.के. मिश्रा ने की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments