देवका गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की तैयारी जोर-शोर से, दो रात होगा नाटक का मंचन
देवका गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की तैयारी जोर-शोर से, दो रात होगा नाटक का मंचन
जनक्रांति कार्यालय से राजीव झा की रिपोर्ट
ठाकुरबाड़ी परिसर में जन्मोत्सव की तैयारियां तेज; मूर्तिकार संतोष कुमार आर्ट प्रतिमा निर्माण में जुटे, श्रद्धालुओं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए विशेष कार्यक्रमों की तैयारी
खगड़िया, बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 21 अगस्त, 2026)। चौथम प्रखंड के देवका गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जन्मोत्सव एवं मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जन्माष्टमी को लेकर ग्रामीणों एवं मेला समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जन्मोत्सव को लेकर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमा तैयार की जा रही है। मूर्तिकार संतोष कुमार आर्ट अपने हुनर से प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। प्रतिमा निर्माण के साथ ही मेला परिसर को सजाने-संवारने और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
मेला समिति से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर दो रात नाटक का मंचन किया जाएगा। दर्शकों के मनोरंजन के लिए ‘घंघरू’ और ‘समर्पण’ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा मेला परिसर में शानदार सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की तैयारी है।
आयोजकों को उम्मीद है कि जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक देवका ठाकुरबाड़ी पहुंचेंगे। मेले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है और आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति एवं ग्रामीण मिलकर तैयारियों में जुटे हैं।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments