बालकृष्णपुर मरवा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, जनसमस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
बालकृष्णपुर मरवा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, जनसमस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
जनक्रांति कार्यालय से ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पीएचईडी और मनरेगा से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों ने की समीक्षा, 30 दिनों के भीतर कार्रवाई का भरोसा
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 5 अगस्त, 2026)। विद्यापति प्रखंड अंतर्गत बालकृष्णपुर मरवा पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पंचायत के मुखिया संजीत सहनी ने सभी अधिकारियों को सम्मानित कर उनका स्वागत किया।
सम्मान समारोह के उपरांत ग्रामीणों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इनमें पेयजल विभाग (पीएचईडी) तथा मनरेगा से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
शिविर में बीडीओ महताब अंसारी, सीओ कुमार हर्ष, बीपीआरओ बंटी कुमारी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में प्राप्त आवेदनों और शिकायतों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में 30 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुखिया संजीत सहनी ने कहा कि पंचायत की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासनिक स्तर पर किया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने सहयोग शिविर में शामिल सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments