अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर लोहिया आश्रम में श्रद्धांजलि सभा

अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर लोहिया आश्रम में श्रद्धांजलि सभा

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
डॉ. ज्योति निर्मला ने शहीद रामफल मंडल की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मुख्यमंत्री से की मांग, परिसर में हुआ वृक्षारोपण

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 23 अगस्त, 2026)। लोहिया आश्रम, समस्तीपुर में अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जदयू की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बिहार बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्य डॉ. ज्योति निर्मला ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अमर शहीद रामफल मंडल के तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. ज्योति निर्मला ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजी शासन के अत्याचारों और पुलिस फायरिंग के विरोध में अमर शहीद रामफल मंडल ने सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी चौराहा पर अंग्रेजी शासन के अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक की हत्या कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि रामफल मंडल को भागलपुर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी।
डॉ. ज्योति निर्मला ने बिहार के मुख्यमंत्री से अमर शहीद रामफल मंडल की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का अनुरोध किया, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष, साहस और शहादत से परिचित हो सकें तथा उनके योगदान को हमेशा याद रखें।
जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाना गौरव की बात है। उन्होंने अमर शहीद रामफल मंडल के नाम पर स्मारक डाक टिकट जारी किए जाने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
शहादत दिवस के अवसर पर लोहिया आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सभा को सत्य नारायण राय, अंजनी सिंह, रंजीत फौजी, मुकेश कुमार, डॉ. भवेष भारती, रामपुकार मंडल, अजय राय, बनारसी ठाकुर, बालेश्वर महतो, प्रो. तकी अख्तर एवं कैलाश राय सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में सुबोध सिंह, अनस रिजवान, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, प्रमोद मिलिंद, नंद किशोर महतो, ललन महतो, रविन्द्र कुमार, राजीव सिंह, अमित कुमार गुल्लू, अखिलेश सिंह, मुकेश राय, संजय राय, रंजीत महतो, संतोष राय, गणेश पटेल, नवल किशोर राय, विमल राय, प्रभात कुमार, अनिल महतो, राजू महतो, रविन्द्र कुमार, महेंद्र महतो, प्रवीण कुमार, बिरिया देवी, आशा कुमारी, सुमित्रा देवी, विमला देवी, दीप्ति सिंह, छेदीलाल भारतीया, मनीष कुमार, दयानंद ठाकुर, राजा अहमद, अरुण पासवान, रविन्द्र ठाकुर, प्रकाश कुमार वर्मा, उमेश कापर, नरेंद्र भगत, राजकुमार शर्मा, सुंदरेश्वर राय, कपिल देव राय, रत्न चौधरी, जनार्दन राय, दिलीप कुमार राय, डॉ. अशोक कुमार, अशोक सहनी, देव नारायण राय, जितेश चौधरी, मुकेश कुमार, मंटू कुमार ब्रस, जगदीश प्रसाद सिंह, ललितेश्वर राय, उग्र नारायण कमल, डॉ. उमेश कुमार, संजय कुमार, राम दास रजक, गोपाल साह, रामशीष मंडल, राजदीप कुमार, सूर्यकांत चौधरी, दिलीप राय एवं नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments