शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, आहत छात्रा ने की आत्महत्या; आरोपी शिक्षक निलंबित
शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, आहत छात्रा ने की आत्महत्या; आरोपी शिक्षक निलंबित
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर की घटना; घटना के बाद आरोपी शिक्षक फरार, पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा
सरायरंजन/समस्तीपुर,बिहार (जनक्राति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 27 अगस्त, 2026)। सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर से एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शिक्षक ने अपनी ही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना 25 अगस्त 2026 की बताई जा रही है।
आरोप है कि घटना से आहत होकर छात्रा ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
वहीं, मामला बढ़ता देख आरोपी शिक्षक संजय कुमार झा के फरार होने की बात सामने आई है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की। इस मामले में जेडीयू युवा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने पहल करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उनके आश्वासन के बाद परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई।
बताया गया है कि विशाल कुमार की पहल के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक संजय कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। गंभीर आरोप होने के कारण मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बेहद महत्वपूर्ण है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments