विद्यापति धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क जलपान और पेयजल की व्यवस्था
विद्यापति धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क जलपान और पेयजल की व्यवस्था
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
वर्ष 2010 से भीषण गर्मी में सेवा कर रहे राजेश शर्मा, श्रद्धालुओं को पानी पिलाने के साथ करते हैं सम्मान
दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 17 अगस्त 2026)। विद्यापति धाम मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पेयजल और जलपान की व्यवस्था भी की जा रही है।
इसी क्रम में राजेश शर्मा वर्ष 2010 से लगातार अपने स्तर से विद्यापति धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क पानी की व्यवस्था करते आ रहे हैं। तपती गर्मी में श्रद्धालुओं को ठंडा पानी पिलाना और उनकी सेवा करना निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है।
राजेश शर्मा न केवल श्रद्धालुओं को पानी उपलब्ध कराते हैं, बल्कि विद्यापति धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान भी करते हैं। उनकी इस सेवा भावना की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है।
बताया जाता है कि राजेश शर्मा जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष भी हैं। राजनीतिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक सेवा के प्रति उनकी सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच उनकी यह निःशुल्क सेवा मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश कर रही है।
भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना न केवल सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि इसे सेवा और पुण्य का कार्य भी माना जाता है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments