मिर्जापुर में नौ दिवसीय नवाह रामायण पाठ का हुआ भव्य समापन

मिर्जापुर में नौ दिवसीय नवाह रामायण पाठ का हुआ भव्य समापन

जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट 
नीलकंठ रामायण महागोष्ठी, सम्मान समारोह और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

विद्यापतिनगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 7 अगस्त, 2026)। विद्यापतिनगर प्रखंड के मिर्जापुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय नवाह रामायण पाठ एवं यज्ञ का मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समापन हो गया। समापन अवसर पर नीलकंठ रामायण महागोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
नीलकंठ रामायण महागोष्ठी के अध्यक्ष प्रोफेसर उमाकांत चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कृष्णनंदन चौधरी, विनोद चौधरी, चंद्रभूषण चौधरी समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। रामायण पाठ और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
नवाह यज्ञ एवं मंदिर के पुजारी प्रमोद सिंह ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान पिछले नौ दिनों से लगातार चल रहा था, जिसका विधि-विधान के साथ समापन किया गया। समापन से पूर्व मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों और सहयोगकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य हरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, शलित सिंह, नारायण महतो, रंजीत शर्मा, ललिता देवी, प्रभा देवी, ऊषा देवी, सज्जन महतो, गुड्डू सिंह, कारी सिंह, संजू सिंह, दीपक सिंह, चिंटू सिंह, अर्जुन रजक और सोनू रजक सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने धार्मिक अनुष्ठान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments