ECREU मंडल कार्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने किया ध्वजारोहण

ECREU मंडल कार्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने किया ध्वजारोहण

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
राष्ट्रगान के बाद शहीदों को किया गया नमन, रेल कर्मचारियों के अधिकार एवं कल्याण के प्रति यूनियन की प्रतिबद्धता दोहराई गई

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 15 अगस्त 2026)। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECREU) के मंडल कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एवं यूनियन के मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित पदाधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण का संकल्प लिया।
समारोह में यूनियन के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर सहित SC/ST एसोसिएशन के मंडल मंत्री शशिरंजन एवं यूनियन के दर्जनों पदाधिकारी और रेल कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रत्नेश वर्मा, रौशन सिंह, ऋषिकेश पाठक, दिलीप ठाकुर, संदीप रजक, खगेश, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रप्रकाश कुमार, मनीष कुमार, बिपिन कुमार, नवनीत कुमार, दीपक कुमार, प्रेम ठाकुर, अजय कुमार, सुभाष पासवान तथा एक्टू के सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य साथी उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने सभी रेल कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे देश की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेलवे के विकास के साथ रेल कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिए यूनियन निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती को कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए आवश्यक बताया।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी साथियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments