ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन जिला कमिटी का दूसरा सम्मेलन संपन्न, 20 सदस्यीय नई कमिटी का गठन

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन जिला कमिटी का दूसरा सम्मेलन संपन्न, 20 सदस्यीय नई कमिटी का गठन

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
वरीय अधिवक्ता नरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का राज्य सचिव बिजेंद्र कुमार सिंह ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन 3 सितंबर 2026)। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (AILU) जिला कमिटी का दूसरा सम्मेलन बुधवार को वरीय अधिवक्ता नरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के राज्य सचिव एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता बिजेंद्र कुमार सिंह ने किया।
सम्मेलन में सहायक सचिव शैलेन्द्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर एस. एम. असगर इमाम, ब्रजेश शर्मा, किरण सिंह, बिमल किशोर राय, शिवराम चौधरी, योगेन्द्र राय और शंकर शरण सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से 20 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया। नवगठित कमिटी में नरेश प्रसाद सिंह को सम्मानित अध्यक्ष, मनोज कुमार गुप्ता को अध्यक्ष तथा एस. एम. असगर इमाम को सचिव चुना गया।
इसके अलावा शत्रुध्न पासवान, प्रमोद कुमार, सदानंद सिंह और योगेन्द्र राय को उपाध्यक्ष बनाया गया। अकबर रजा, सतीश कुमार (रोसड़ा), अनिमेष कुमार और अनिल राय को सहायक सचिव की जिम्मेदारी दी गई, जबकि अविनाश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कमिटी के सदस्यों में मनोज कुमार झा (दलसिंहसराय), प्रदीप कुमार-1, प्रदीप कुमार-2, सीमा कुमारी, राजीव पोद्दार, अजय कुमार, विजय कुमार और अरविन्द कुमार सहित अन्य सदस्यों को सर्वसम्मति से शामिल किया गया।
सम्मेलन में उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवगठित जिला कमिटी को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments