नोएडा में असंगठित श्रमिकों के कौशल विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, समस्तीपुर के समाजसेवियों को मिला सम्मान
नोएडा में असंगठित श्रमिकों के कौशल विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, समस्तीपुर के समाजसेवियों को मिला सम्मान
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान में प्रशिक्षण के बाद श्रम मंत्रालय की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व बैग देकर किया गया सम्मानित
समस्तीपुर के समाजसेवियों को सम्मान
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन डिजिटल न्यूज़ डेस्क 19 सितम्बर, 2026)। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान में असंगठित अर्थव्यवस्था के श्रमिकों के लिए कौशल विकास रणनीतियों के विकास विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्तीपुर, बिहार के सामाजिक संगठनों से जुड़े 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद प्रतिभागी समाजसेवियों को श्रम मंत्रालय की ओर से प्रमाण पत्र एवं बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए।
सम्मानित होने वालों में एनजीओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता डॉ. संजय कुमार बबलू, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला, स्वदेश संगठन की निर्मला पाठक, एकता युवा मंडल के मोहम्मद एजाज, प्रगति आदर्श सेवा केंद्र की कविता मुखरिया, गुलशन कुमार, प्रियेश कुमार, स्पोर्ट्स क्लब मालदह के रुपेश कुमार, हीरा कुमार और मनीष कुमार सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
सभी प्रतिभागियों को वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान की परियोजना निदेशक डॉ. शशि बाला द्वारा प्रमाण पत्र एवं बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments