ईसीआरईयू ने मनाया बोनस ध्यानाकर्षण दिवस, पुरानी पेंशन बहाली और रेलवे के निजीकरण पर रोक की उठी मांग

ईसीआरईयू ने मनाया बोनस ध्यानाकर्षण दिवस, पुरानी पेंशन बहाली और रेलवे के निजीकरण पर रोक की उठी मांग

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन कर रेल कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगें, खाली पदों पर भर्ती और आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन डिजिटल न्यूज़ डेस्क 24 सितम्बर, 2026)। ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (ECREU) ने इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर 23 सितंबर 2026 को यांत्रिक कारखाना, समस्तीपुर में बोनस ध्यानाकर्षण दिवस मनाया। इस दौरान कारखाना गेट पर दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक गेट मीटिंग एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
सभा के दौरान रेल कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने, रेलवे में खाली पड़े पदों पर अविलंब भर्ती करने, पद सरेंडर पर रोक लगाने तथा सातवें वेतन आयोग के आधार पर बोनस में बढ़ोतरी की मांग उठाई। इसके साथ ही कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग भी रखी।
कारखाना कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं को लेकर भी सभा में आवाज उठाई गई। कर्मचारियों ने BRN वैगन निर्माण में अधिक से अधिक कार्य स्थानीय रेल कर्मचारियों से कराने की मांग की, ताकि कर्मचारियों को नियमित रूप से इंसेंटिव का लाभ मिलता रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कारखाना स्टोर शाखा के शाखा अध्यक्ष फुलेन्द्र पासवान ने की। सभा के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता ECREU के महासचिव मृत्युंजय कुमार रहे। कारखाना स्टोर शाखा की ओर से विपिन जी ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में समस्तीपुर मंडल के विभिन्न पदाधिकारी भी शामिल हुए। इनमें मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष रिषिकेश कुमार, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, मंडल संयुक्त सचिव रोशन कुमार सिंह, मंडल संगठन सचिव दीपक जी, मंडल सहायक सचिव अविनाश कुमार रंजन तथा मंडल संयुक्त सचिव सोहन कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभा में उपस्थित पदाधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों का स्वागत कारखाना स्टोर शाखा की ओर से शाखा सचिव चंद्रप्रकाश, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मण जी एवं संतोष कुमार निराला, कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविन्द जी तथा संगठन मंत्री विपिन जी समेत अन्य कर्मचारियों ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर एकजुटता बनाए रखने और संगठन के माध्यम से समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने की बात कही।
 समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments