समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, लगातार चौथे वर्ष बैंक लाभ में

समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, लगातार चौथे वर्ष बैंक लाभ में

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 65.81 लाख रुपये का शुद्ध लाभ, बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 20.52 करोड़ रुपये हुई : अध्यक्ष विनोद कुमार राय

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 27 सितंबर, 2026)। समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, समस्तीपुर की वार्षिक आम सभा रविवार को मोहनपुर रोड स्थित यूएन पैलेस में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सहकारिता ध्वज फहराकर संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, दरभंगा प्रमंडल, मो. निसार अहमद ने किया। वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की, जबकि प्रगति प्रतिवेदन बैंक के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता ने प्रस्तुत किया।
सभा को संबोधित करते हुए बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि बैंक लगातार चौथे वर्ष लाभ में रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बैंक के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, पैक्स अध्यक्षों और सदस्यों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं विश्वास का परिणाम है।
अध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 65.81 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। पूर्व की हानियों के समायोजन के बाद भी बैंक के पास 642.69 लाख रुपये की संचित राशि शेष है। वहीं बैंक की आरक्षित निधि बढ़कर 851.78 लाख रुपये तथा नेटवर्थ बढ़कर 2052.86 लाख रुपये यानी 20.52 करोड़ रुपये हो गई है।
विनोद कुमार राय ने कहा कि वर्ष 2025-26 बैंक के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। बैंक ने एक ओर लाभ अर्जित किया है, वहीं दूसरी ओर विकास और मजबूती की दिशा में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मचारियों से बैंक को और अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बैंक का लक्ष्य केवल वर्तमान उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, पारदर्शी, आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम सहकारी बैंक का निर्माण करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सदस्यों, पैक्स और बैंक कर्मियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से बैंक आने वाले समय में और प्रगति करेगा।
वार्षिक आम सभा में संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, दरभंगा प्रमंडल मो. निसार अहमद, बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, निदेशक राम कलेवर प्रसाद सिंह, राम कुमार यादव, प्रवीण कुमार रौशन, राम कुमार झा, श्याम सुन्दर प्रसाद, रंजन पासवान, निदेशिका अनिता देवी, प्रभा कुमारी एवं अंजू देवी, प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता सहित बैंक के विभिन्न पदाधिकारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रबंधक लेखा मनीष कुमार वर्मा, स्थापना प्रभारी सह ऋण पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी, शाखा-समस्तीपुर प्रभारी ज्योतिन्द्रनाथ शांडिल्य, शाखा-दौलतपुर (रोसड़ा) प्रभारी राम बिनेश दास, शाखा-दलसिंहसराय प्रभारी शंकर कुमार सिंह, शाखा-ताजपुर प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार, शाखा-कल्याणपुर प्रभारी केशव कुमार, शाखा-पटोरी प्रभारी अनिश साह, शाखा-सिंघिया प्रभारी संजीव कुमार सुमन, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, अनंत कुशवाहा, मो. परवेज आलम, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं पैक्स अध्यक्षगण उपस्थित थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments