मतदाता सूची संशोधन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश
मतदाता सूची संशोधन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश
जनक्रांति कार्यालय से रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट
समस्तीपुर, कल्याणपुर, पूसा व ताजपुर के बीडीओ और संबंधित बीएलओ रहे मौजूद; पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ सूची तैयार करने पर जोर
समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 16 सितंबर 2026)। दरभंगा स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में संशोधन एवं अद्यतन कार्य को लेकर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्तीपुर, कल्याणपुर, पूसा एवं ताजपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने मतदाता सूची संशोधन कार्य की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता, शुद्धता और त्रुटिरहित कार्य को प्राथमिकता दी जाए।
एसडीओ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को गंभीरता से पूरा करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों एवं दावों की समुचित जांच करते हुए सूची को व्यवस्थित और अद्यतन रखने पर भी जोर दिया।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से मतदाता सूची संशोधन का कार्य पूरा किया जाए, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई उत्पन्न न हो।
अधिकारियों एवं संबंधित बीएलओ ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से मतदाता सूची को अधिक सटीक, व्यवस्थित और विश्वसनीय बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments