NH-28 पर बेखौफ माफिया ! सड़क किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल और गैस चोरी का हो रहा वीडियो तेजी से वायरल

NH-28 पर बेखौफ माफिया ! सड़क किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल और गैस चोरी का हो रहा वीडियो तेजी से वायरल

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
ताजपुर - बंगरा थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा कथित चोरी का खेल, आरोप—माफियाओं ने कहा, “सब मैनेज है, पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती”

समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 6 सितम्बर, 2026)। एनएच-28 पर ताजपुर-बंगरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्रकों से कथित तौर पर डीजल और गैस चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से ट्रक से गैस निकालकर सिलेंडर भरने की गतिविधि दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाकर डीजल और गैस चोरी करने का खेल लंबे समय से चलने की आशंका जताई जा रही है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद इलाके में पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले को लेकर सबसे गंभीर आरोप यह है कि कथित तौर पर इस धंधे से जुड़े लोग खुलेआम यह कहते नजर आ रहे हैं कि “पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती, सब मैनेज किया हुआ है।” हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
वायरल वीडियो में गैस सिलेंडर भरने का दृश्य होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने संबंधित मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर एनएच-28 जैसे व्यस्त मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों से कथित तौर पर इस तरह डीजल और गैस की चोरी कैसे हो रही है.? क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी है, या फिर वायरल वीडियो के बाद प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगा.?
जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। मामले में पुलिस और प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments