दरभंगा स्नातक क्षेत्र-05 से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीकांत पाठक ने दाखिल किया नामांकन

दरभंगा स्नातक क्षेत्र-05 से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीकांत पाठक ने दाखिल किया नामांकन

जनक्रांति कार्यालय से कृष्ण कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट 
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई नामांकन सभा, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जताया समर्थन

दरभंगा, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 5 अक्टूबर, 2026)। दरभंगा स्नातक क्षेत्र संख्या-05 से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष रजनीकांत पाठक ने आज जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नामांकन से पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय, बलभद्रपुर, लहेरियासराय में नामांकन सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रजनीकांत पाठक के पक्ष में समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और मतदाताओं के बीच पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशी के विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।
नामांकन के बाद रजनीकांत पाठक ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव में जनता का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने स्नातक मतदाताओं के हितों को प्राथमिकता देने तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का भरोसा दिलाया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments