राजद जिलाध्यक्ष बनने की होड़ में जवाहर लाल राय शराब माफिया के नाम से चर्चित जवाहर लाल राय की पुलिस को तलाश, कांड संख्या 107/2026 में जांच तेज

राजद जिलाध्यक्ष बनने की होड़ में जवाहर लाल राय शराब माफिया के नाम से चर्चित जवाहर लाल राय की पुलिस को तलाश, कांड संख्या 107/2026 में जांच तेज 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेश और बीडीओ कार्यालय के दिशा-निर्देश पर दर्ज हुआ था मुकदमा, फिलहाल प्रखंड प्रमुख पद से विमुक्त

मोहिउद्दीननगर/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 17 अक्टूबर,2026)। मोहिउद्दीननगर प्रखंड में शराब माफिया के नाम से चर्चित जवाहर लाल राय को राजद जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर इन दिनों जिला में जोर शोर से सरेआम चर्चा जारी है। राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। 
इधर विस्वत सूत्रों से मिल रही जानकारी मुताविक पूर्व प्रखंड प्रमुख की कांड संख्या 107/2026 में पुलिस को उनकी तलाश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेश तथा बीडीओ कार्यालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में उनके विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के बाद जवाहर लाल राय को फिलहाल प्रखंड प्रमुख के पद से विमुक्त कर दिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद प्रखंड की राजनीति में भी हलचल देखी जा रही है। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।
हालांकि, कांड संख्या 107/2026 में दर्ज मामले की जांच पूरी होने और न्यायिक प्रक्रिया के निष्कर्ष सामने आने तक आरोपों को प्रमाणित नहीं माना जा सकता। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई तथा संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। इधर राजनीति गरियाले में जोर शोर से सरेआम चर्चा हो रही है कि राजद के कर्ता-धर्ता तेजस्वी यादव द्वारा इन्हें जिलाध्यक्ष समस्तीपुर राजद का बनाया जा सकता हैं। जिससे जिला मुख्यालय राजद सहित प्रखंडों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं में चर्चा बनी हुई है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments