अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एक दर्जन बुजुर्ग सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एक दर्जन बुजुर्ग सम्मानित

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
मातृवंदन फाउंडेशन ने शॉल, माला, पुस्तक, बुके और मोमेंटो देकर किया सम्मान; बुजुर्गों को बताया समाज की अमूल्य धरोहर

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 01 अक्टूबर 2026)। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मातृवंदन फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से करीब एक दर्जन बुजुर्गों को शॉल, माला, बेंत, पुस्तक, बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मातृवंदन फाउंडेशन के सदस्य सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, संघर्ष और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना केवल परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के निर्माण में बुजुर्गों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनके अनुभव और आशीर्वाद से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। ऐसे में समाज को बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना बनाए रखनी चाहिए।
समारोह में मातृवंदन फाउंडेशन के सदस्य राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के. निराला, शिक्षाविद प्रोफेसर प्रमोद कंठ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ हजारी, समाजसेवी जय लाल राय, संदीप सरकार, रोहन राजपूत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को सम्मानित करते हुए उनके अनुभवों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया गया और नई पीढ़ी से बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने का आह्वान किया गया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments