गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के गांधीवादी विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 2 अक्टूबर, 2026)। समस्तीपुर जिला विकास संघर्ष मोर्चा एवं रेल विस्तार-विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर के स्टेशन चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और महात्मा गांधी की प्रिय प्रार्थना “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन किया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के उनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।
वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए समाज में शांति, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचारों को आत्मसात कर ही समाज में सकारात्मक बदलाव और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में राकेश कुमार ठाकुर, शंकर साह, संतोष कुमार निराला, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, शत्रुघ्न राय पंजी, शाहीद हुसैन, शत्रुघन यादव, जयलाल राय, रामाशीष राय, राम विनोद पासवान, लक्ष्मण साह, बृजनंदन राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments