राजद नेता सत्यविंद पासवान बने समस्तीपुर जिला के सह प्रभारी

राजद नेता सत्यविंद पासवान बने समस्तीपुर जिला के सह प्रभारी

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
आलोक कुमार मेहता ने किया मनोनीत, हसनपुर से लेकर जिलेभर के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी; नेताओं ने दी बधाई

हसनपुर/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 3 अक्टूबर 2026)। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सह पूर्व मंत्री एवं दरभंगा स्नातक क्षेत्र विधान परिषद चुनाव के प्रभारी आलोक कुमार मेहता ने हसनपुर प्रखंड के परोरिया पंचायत निवासी एवं वरीय राजद नेता सत्यविंद पासवान को समस्तीपुर जिला का सह प्रभारी मनोनीत किया है।
सत्यविंद पासवान के मनोनयन की खबर मिलते ही हसनपुर सहित समस्तीपुर जिले के राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष और उमंग का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए सत्यविंद पासवान को बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू भूषण यादव, राजद नेता राम प्रमोद यादव, विदुर झा, युवा राजद नेता कुमुद रंजन एवं अभिषेक यादव सहित अन्य नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
सभी नेताओं ने सत्यविंद पासवान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही नेताओं ने मनोनयन के लिए विधायक सह चुनाव प्रभारी आलोक कुमार मेहता के प्रति आभार भी प्रकट किया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments