बिहार कांग्रेस ने गठित किया नया मीडिया विभाग, राष्ट्रीय टैलेंट हंट के तहत कई पदों पर नियुक्तियां
बिहार कांग्रेस ने गठित किया नया मीडिया विभाग, राष्ट्रीय टैलेंट हंट के तहत कई पदों पर नियुक्तियां
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
असित नाथ तिवारी बने स्टेट मीडिया कन्वीनर, ज्ञान रंजन व पंकज यादव को स्टेट मीडिया वाइस-चेयरमैन की जिम्मेदारी; क्षेत्रीय समन्वयक, प्रवक्ता, शोधकर्ता और प्रचार समन्वयकों की भी घोषणा
पटना,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन डिजिटल न्यूज डेस्क 2 अक्टूबर,2026)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय टैलेंट हंट पहल के तहत अपने नए मीडिया विभाग का गठन किया है। 1 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, मीडिया, प्रचार, शोध और संगठन से जुड़े विभिन्न पदों के लिए नामों की घोषणा की गई है। इस घोषणा में असित नाथ तिवारी को स्टेट मीडिया कन्वीनर बनाया गया है।
जारी सूची के अनुसार ज्ञान रंजन और पंकज यादव को स्टेट मीडिया वाइस-चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. तबरेज हसन, राजीव मेहता और अमित कुमार को रीजनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
स्टेट स्पोक्सपर्सन के लिए भी नाम घोषित
नई टीम में स्टेट स्पोक्सपर्सन के रूप में कई नाम शामिल किए गए हैं। उपलब्ध सूची में अहतशाम अहमद, अमर आजाद पासवान, आरती राय, चंद्र भूषण रायुत समेत अन्य नाम शामिल हैं। जारी दस्तावेज में आगे शशांक रंजन, स्नेहाशीष वर्धन, सुंदरम पाठक, सूरज कुमार राय और सुरेश मुखिया बिंद के नाम भी स्टेट मीडिया पैनलिस्ट की सूची में दर्ज हैं।
15 स्टेट रिसर्चर्स की जिम्मेदारी
कांग्रेस ने शोध से जुड़े कार्यों के लिए स्टेट रिसर्चर्स की सूची भी जारी की है। इसमें अखलाक़ुर रहमान सिद्दीकी, अमित कुमार यादव, अमर नाथ, आनंद कुमार, ब्रजेश कुमार, दीपक कुमार राय, डॉ. शशिकांत, मणि प्रकाश तिवारी, मोहम्मद जिशान, मुमताज अली, नीरज कुमार, निशांत यादव, ओवैस अहमद, सुरेंद्र प्रसाद सिंह और विभाष कुमार के नाम शामिल हैं।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, टैलेंट हंट कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया, प्रवक्ता, शोध और प्रचार से जुड़े दायित्वों के लिए लोगों का चयन और उन्हें संगठनात्मक भूमिकाओं के लिए तैयार करना है।
स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटरों की भी घोषणा
मीडिया और प्रचार गतिविधियों के लिए स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में कुमार कौशल किशोर, एमडी नौमान, मिथिलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, प्रशांत भास्कर, राज आदित्य, राशिद वारसी, सचिन कुमार, सैफ आलम और संतोष कुमार के नाम घोषित किए गए हैं।
मीडिया और प्रचार व्यवस्था को मजबूत करने की पहल
प्रेस रिलीज के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया बिहार में कांग्रेस के मीडिया, रिसर्च और पब्लिसिटी तंत्र को मजबूत करने की पहल का हिस्सा है। फरवरी 2026 में बिहार में शुरू किए गए नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, शोधकर्ता और प्रचार समन्वयक जैसे दायित्वों के लिए चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई थी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments